MPQuiz: कारोपनी प्राकृतिक हिरण पार्क मध्‍यप्रदेश के किस जिले में स्थित है?

#MPQuiz मध्‍यप्रदेश के किस जिले में कारोपनी प्राकृतिक हिरण पार्क स्थित है?

  • A. डिंडौरी
  • B. उज्जैन
  • C. देवास
  • D. रीवा

नोट: उत्तर जानने से पहले कृप्या अपना उत्तर कमेंट बॉक्स में दे

कारोपनी प्राकृतिक हिरण पार्क विवरण

करोपानी गांव इस बात का अद्भुत उदाहरण है कि कैसे लोग और वन्यजीव सह-अस्तित्व में रह सकते हैं। कारोपनी हिरण पार्क डिंडोरी जिले के ग्राम-करोपनी के निकट स्थित है। स्टेट हाईवे नंबर 22 जो अमरकंटक की ओर जाता है से सिर्फ 4 किलोमीटर दूर करोपनी स्थित है, जहां ब्लैक हिरन और चित्तीदार हिरण की दुर्लभ प्रजातियां कारोपनी हिरण पार्क में आसानी से देखी जा सकती हैं।

कारोपानी श्याम मृग संरक्षित क्षेत्र है जो डिन्डोरी जिला मुख्यालय से मात्र 17 किलोमीटर की दुरी पर है। करोपानी प्राकृतिक पार्क लुप्तप्राय श्याम मृग अर्थात काले हिरणों और धब्बेदार हिरणों के कारण जाना जाता है। अगर आप करोपानी घूमने जाते है तो यहाँ आपको कही भी हिरण उछलते -कूदते दिख जायेंगे। Karopani में आप लोगो और वन्य जीवो के आपसी सह-अस्तित्व देख सकते है।

डिंडोरी जिले का हिस्सा करोपानी पार्क का मुख्य आकर्षण यहां पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के हिरण हैं। वन्यजीवों के संरक्षण के लिए यहाँ कड़े नियम है। आप करोपानी प्राकृतिक हिरण पार्क में घूम सकते हैं, लेकिन अत्यधिक सावधानी बरतें क्योंकि स्थानीय वन्यजीव आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप इस पार्क में टहल सकते हैं और प्रकृति की सुंदरता का भी आनंद ले सकते हैं।

करोपानी एक बड़े पार्क के रूप में विकसित किया गया है यहाँ पर पर प्रमुख रूप से हिरण की विभिन्न प्रजातियों का संरक्षण देखने को मिल जाता है। यहाँ पर घूमने फिरने के दौरान पर्यटक वन्य जीवो को कोई भी सामग्री नहीं खिला सकते है। करोपानी पार्क अमरकंटक के बेहद करीब है।

Dindori Jile ki Jankari

डिंडोरी (Dindori) जिला एमपी के जबलपुर संभाग में का ही एक जिला है | डिंडोरी जिले में जितने भी पर्यटक स्थल है उनकी लिस्ट आप यहाँ देख सकते है। डिंडोरी जिले में बहुत से पर्यटक स्थल है और ऐतिहासिक धरोहर मौजूद है।

डिंडोरी के प्रसिद्ध स्थल की लिस्ट

  • घुघवा राष्ट्रीय जीवाश्म उद्यान
  • चाडा ग्रामीण पर्यटन स्थल
  • कारोपनी प्राकृतिक हिरण पार्क
  • देवनाला इको पर्यटन केंद्र
  • दगोना जल-प्रपात (बुधना नदी)
  • फैन अभयारण्य
  • लक्ष्मण मड़वा रामघाट
  • किकरकुंड मेहंद्वानी
  • सुआ जनजातीय नृत्य
  • बिलगांव बांध
प्रमुख नदियांबुधना नदी, नर्मदा नदी
प्रसिद्ध मंदिरलक्ष्मण माधव मंदिर, कुक्कड़मठ देवी मंदिर
प्रमुख किलारामगढ़ का किला

1 thought on “MPQuiz: कारोपनी प्राकृतिक हिरण पार्क मध्‍यप्रदेश के किस जिले में स्थित है?”

Leave a Comment