New Business Ideas: 60 हजार मंथली कमाई, डेढ़ लाख रुपए की इस चलती फिरती दुकान से

आप चाहे 10वीं और 12वीं पास हो, या फिर ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हों, यह स्टार्टअप बिजनेस कोई भी शुरू कर सकता है। इस बिजनेस के लिए कुल मिलाकर लगभग ₹200000 की पूंजी चाहिए, और आप आसानी से ₹60000 महीने की कमाई कर सकते हैं। यदि आप थोड़ी प्लानिंग के साथ ज्यादा पूंजी लगाएंगे, तो प्रति 2 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट पर आपको हर महीने ₹40000 की अतिरिक्त आय होगी।

हमारे देश में समय के साथ परिवर्तन हो रहा है। रिटेल कारोबार में कई नए दृष्टिकोण उत्पन्न हो रहे हैं और बिज़नेस के लिए कई नए उपकरण बाजार में आ रहे हैं। इसी में से एक उपकरण है ई-रिक्शा, वैसे तो यह परिवहन का साधन है लेकिन अब इसमें एक फ्रिज भी लगा आ रहा है। इस रिक्शा की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए होती है। इसे आप चलती फिरती दुकान के रूप में उपयोग में ले सकते है। इस दुकान को आप दिनभर में चार बार अलग अलग बिज़नेस के लिए बदल सकते है। इसके लिए, सबसे पहले आप एक सबसे अच्छी कॉलोनी का चयन करे।

  1. सुबह 6:00 बजे मॉर्निंग वॉक के समय,नारियल का दूध, फलों के जूस, नारियल पानी, और गाजर-चुकंदर जूस बेचना है। इसमें प्रॉफिट मार्जिन 50% से 100% तक होता है।
  2. सुबह 8:00 बजे, फिर उसी कॉलोनी में दही, बटर, मिल्क, और घी बेचना है। इसमें प्रॉफिट 25% तक होती है, लेकिन सबसे कम प्रॉफिट मार्जिन वाले दूध से भी पब्लिक कनेक्टिविटी काफी अच्छी बन सकती है।
  3. अब तीसरे राउंड में वेजिटेबल्स सप्लाई करना है। लोग सब्जी वाले भैया से सब्जी खरीदना पसंद नहीं करते, इसलिए लोग सब्जी खरीदने के लिए स्टोर में जाने लगे हैं। एक वेजिटेबल चॉपर लेकर जाएं और यदि लोग चाहें, तो सब्जी काटकर दे दें, इससे उनकी जरूरतें पूरी हो सकती हैं।
  4. लास्ट राउंड रात के समय का रहेगा। आप ई-रिक्शा पर अपना आइसक्रीम पार्लर कॉलोनी में चलाएंगे। आइसक्रीम के बिजनेस में काफी अच्छा प्रॉफिट मार्जिन है। इसमें प्रॉफिट मार्जिन 50% से अधिक रहता है।

देखा जाए तो इस बिज़नेस में सिर्फ दूध ही ऐसा प्रोडक्ट है जिसमे बहुत कम प्रॉफिट मार्जिन है, बाकी सभी प्रोडक्ट में बहुत अच्छा प्रॉफिट मार्जिन मिलता है। मिल्क से आपको पैसे कम मिलेंगे, लेकिन इससे ग्राहक बहुत मिलेंगे जो आपके दूसरे प्रोडक्ट खरीदेंगे। और लोग आपके स्थायी ग्राहक बन जायेंगे।

Leave a Comment