MP Tourism : गर्मी की छुट्टियां इंजॉय करने के लिए मध्यप्रदेश में इन जगहो पर जरूर जाये, भरपूर मिलेगा मजा

MP Tourism: यूं तो मध्य प्रदेश में घूमने के लिए कई जगह हैं, लेकिन इस बार आप इन 4 जगहों पर जाकर गर्मी की छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां एक अलग तरह के आनंद का अनुभव करेंगे, और आपकी गर्मी की छुट्टियां सुखद रहेंगी। madhya pradesh में ये जगहे पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से है। इन MP Tourism Place के आसपास के प्राकृतिक नजारे आपका मन मोह लेंगे। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

MP Tourism :इन जगहों पर अक्सर घूमने जाते है पर्यटक

हनुमंतिया (मध्य प्रदेश पर्यटन)

hanumantiya tapu

गर्मियों में आप मध्य प्रदेश में खंडवा के पास हनुमंतिया टापू पर घूमने जा सकते है। इस टापू को लोग मध्य प्रदेश का स्विट्ज़रलैंड और मिनी गोवा के नाम से भी जानते है। यहाँ पर आपको एकदम समुंद्र जैसा नजारा देखने को मिलता है। यहाँ पर रहने के लिए कॉटेज बनाये गए है। लोग इन कॉटेज में रहने के लिए काफी दूर से अपनी फैमिली के साथ यहाँ आते है। इसके अतिरिक्त, यहाँ विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ होती रहती है । बड़ो और बच्चो को यहां मौज-मस्ती करने में बहुत मजा आता है। लोग यहाँ के दृश्य से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में आप यहां घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

पंचमढ़ी (Madhya Pradesh Tourism)

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पंचमढ़ी की लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण लोग इसके दीवाने हो जाते हैं। पंचमढ़ी में छुट्टियाँ का आनंद लेना लोकप्रिय विकल्प हैं। म.प्र. में गर्मी की छुट्टियों के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है पंचमढ़ी। शादी के बाद आप यहां वेकेशन भी ले सकते हैं। पचमढ़ी में बहुत सी जगहे है जहा आप घूम सकते है और प्रकृति के सुन्दर दृश्यो का आनंद ले सकते है यहां आप कई अलग-अलग जगहों पर जा सकते हैं।

पातालकोट (Madhya Pradesh Tourism)

patalkot

एमपी के छिंदवाड़ा जिले के तामिया में पातालकोट नाम की जगह है। प्राकृतिक की गोद में धरती की सतह से करीब 3 हजार फीट नीचे पातालकोट स्थित है। धरती की सतह से बहुत निचे होने के कारण ही इस जगह का नाम Patalkot पड़ा है। पातालकोट में लोग दूर दूर से घूमने आते है। इस जगह पर बहुत हरियाली है। यहाँ पर निचे तक बहुत ही कुछ समय के लिए सूरज की रौशनी जाती है। इस खूबसूरत घाटी में कई प्रकार की दुर्लभ जड़ी बूटियां पाई जाती है। आप पुरे परिवार के साथ यहाँ गर्मियों की छुट्टी मनाने जा सकते है।

मांडू (Madhya Pradesh Tourism)

मध्य प्रदेश के मांडू में कई ऐतिहासिक धरोहर है जिन्हे आप देख सकते है साथ ही यहाँ कई प्राकृतिक और धार्मिक स्थल भी हैं। हमारे देश के आलावा दूसरे देशों के पर्यटक भी अक्सर यहां घूमने आते हैं। गर्मियों में आप इस लोकप्रिय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। Mandu में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत सारी लोकेशन हैं। इस क्षेत्र में कई ऐतिहासिक स्थल और इमारतें हैं जो देखने लायक हैं।

Leave a Comment