MPQuiz : चौमुखनाथ मंदिर मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है?

#MPQuiz चौमुखनाथ मंदिर मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है?

  • A. ग्वालियर
  • B. उज्जैन
  • C. पन्ना
  • D. जबलपुर

नोट: उत्तर जानने से पहले कृप्या अपना उत्तर कमेंट बॉक्स में दे।

Chaumukh Nath Mandir Details

मध्य प्रदेश में इस समय शिव मंदिरो (Bholanath) के मंदिर में भक्तो की भीड़ लगी रहती है। भोलेनाथ के सभी मंदिरो को अपना एक विशेष महत्तव है। लेकिन पन्ना जिले के सलेहा क्षेत्र के नचने का चौमुखनाथ भोलेनाथ मंदिर अपने आप में अध्भुत है। Chaumukh Nath Shiva Temple के बारे में कहते है यह मंदिर बहुत प्राचीन शिव मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शिव की चार मुख वाली प्रतिमा विराजमान है। मूर्ति के चारो मुख अलग-अलग रूप वाले है।

भगवन शिव की चतुर्मुखी प्रतिमा में एक चेहरा भगवान के दूल्हे के वेष को दिखता है। यदि कोई बारीकी से देखे, तो आप परमेश्वर के दूल्हे के रूप को देख सकते हैं। दूसरे चेहरे में भगवान शिव अर्धनारीश्वर के रूप में दीखते हैं। तीसरा चेहरा भगवान को समाधि में दर्शाता है, जबकि चौथा उन्हें विष पीते हुए दिखाता है। सूक्ष्म रूप से देखने पर मूर्ति अपने सभी रूपों को धारण कर लेती है। Chaumukh Nath Mandir की यह मूर्ति अपने आप में खास और असामान्य है।

दुनिया का सबसे प्राचीन मंदिर भी है यहाँ

दुनिया के सबसे पुराने मंदिरों में से एक, पार्वती मंदिर, इस मंदिर परिसर के भीतर स्थित है। यह मंदिर गुप्त युग, लगभग पाँचवीं शताब्दी का माना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण तब किया गया था जब मनुष्य अभी भी मंदिरों को बनाने की तकनीक में महारत हासिल कर रहा था। यह एक राष्ट्रीय स्मारक है जो संरक्षित है। सावन सोमवार के दिन यहां श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है।

5 thoughts on “MPQuiz : चौमुखनाथ मंदिर मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है?”

Leave a Comment