Small business ideas: एक स्कूटर और 50,000 में शुरू कीजिये, 30,000 रूपये महीने की कमाई वाला बिज़नेस

यदि आप महीने में 25,000 से 30,000 रुपये की इनकम चाहते हैं, तो आपको कोई नौकरी ढूंढ़ने की बजाय इंटरनेट पर कुछ अलग बिज़नेस की खोज करनी चाहिए। इस लेख में हम यहाँ एक ऐसे यूनिक बिज़नेस के बारे में आपको जानकारी दे रहे है, जिसके लिए सिर्फ़ एक स्कूटर और 50,000 रुपये की निवेश की आवश्यकता है। आप न केवल 25,000 से 30,000 रुपये महीने कमा सकते हैं, बल्कि इसे आप बढ़ा भी सकते हैं।

आपको इंटरनेट पर कुछ चीजों की खोज करनी होगी। अपने शहर में अच्छी और बड़े लोगो की सोसाइटीयो की एक सूची तैयार करें। इस सूची में वे ग्रुप शामिल करें जिनमें महिलाओं का संख्या ज्यादा हो या महिलाओ के संगठन हो। प्रत्येक कॉलोनी में कुछ सक्रिय महिलाएं होती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधि खोजी जा सकती है। इस सूची के बाद, आपको अब इंटरनेट पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी के होलसेल सेलर्स की सूची तैयार करनी होगी। आजकल कई होलसेल व्यापारी अपना ऑनलाइन स्टोर चला रहे हैं। आपको उनकी दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है, आप आर्डर ऑनलाइन कर सकते हैं। यदि आपको आर्डर की गई ज्वेलरी पसंद नहीं आती है, तो आप इसे वापस कर सकते हैं।

ये सभी जानते है की महिलाओं के लिए गहनों का कितना महत्व है। गहनों के बिना उनकी सुंदरता अधूरी सी लगती है, लेकिन आजकल लोग सोने-चांदी के ओरिजनल गहने पहनने से डरते हैं। इसके पीछे दो मुख्य कारण होते हैं। पहला है अच्छे डिज़ाइन की कमी, जिसके कारण महिलाओं को ये आकर्षित नहीं कर पाती हैं और दूसरा है चोरी होने का डर।

आजकल इसी कारण से लगभग हर महिला आर्टिफिशियल ज्वेलरी के प्रति अधिक आकर्षित हो रही है। इन आभूषणों में कई आकर्षक डिज़ाइन हैं, जैसे विभिन्न मेटल्स और विविध रंग जो कई महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। इसलिए, इनकी प्रसार प्रचार में बाजार में तेजी से वृद्धि हुई है और लोग इसमें व्यापार के अवसर देख रहे हैं।

ये है हमारा बिज़नेस आईडिया

आप सही समझ गए हैं कि आप आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी को बेचने का काम करना है लेकिन कुछ नए तरीके के साथ शुरू करना है। आपको दुकान नहीं खोलनी है, बल्कि एक नए आइडिया के साथ इसे करना है। थोक बाजार में 50 से 500 रुपये के आर्टिफिशियल ज्वेलरी उपलब्ध हैं। रोज़ाना आपको विभिन्न कॉलोनियों में महिलाओं के लिए कुछ कार्यक्रम आयोजित करने होंगे, जैसे किटी पार्टी या छोटे स्तर के आयोजन। इन सोसाइटियों में आपको प्रतियोगिता आयोजित करनी होगी और ₹50 के आभूषण पुरस्कार के रूप में विजेता को प्रदान करना होगा।

इन किटी पार्टियों में आपको अपनी अन्य ज्वेलरी आइटम को उचित स्थान पर प्रदर्शित करना होगा। वहां मौजूद सभी महिलाओं को आप अपने बिजनेस व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ सकते हैं और अपना नंबर भी साझा कर सकते हैं। इससे आपका बिजनेस शुरू हो जाएगा। कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी तो वहीं पर बिक जाएगी क्योंकि आपने उन्हें विशेष रूप से चुना है। हालांकि, सबसे बड़ा लाभ आपको बाद में मिलेगा। बाद में महिलाएं उन्हें जो ज्वेलरी पसंद है उसके लिए कॉल या आपके बिजनेस व्हाट्सएप पर मैसेज भेजेंगी। यदि वह आपके आसपास रहती हैं, तो वे आपके घर आकर ज्वेलरी को चुन सकती हैं। अन्यथा, आप अपनी स्कूटर पर जाकर उनकी मांग के अनुसार कुछ ज्वेलरी के विकल्पों को लेकर उनके पास जा सकते हैं।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी बाजार में कम से कम 3 गुना मूल्य पर बिकती है। ₹250 का हार आसानी से ₹1000 निकाला जा सकता है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी को किराए पर भी दिया जा सकता है। एक बार किराए पर देने से ज्वेलरी की कीमत वसूल हो जाती है। आप अपने घर की एक दीवार पर भी ज्वेलरी का डिस्प्ले कर सकते हैं। यदि व्यापार बढ़ता है, तो आप इवेंट्स कोआर्डिनेशन के लिए असिस्टेंट की भर्ती कर सकते हैं। आप शहर में होने वाली सभी प्रदर्शनियों और मेलों में अपनी दुकान लगा कर सकते हैं।

Leave a Comment