#MPQuiz- खंडवा जिले में बने इस खूबसूरत टापू का नाम क्या है

खंडवा जी में इंद्रा सागर बांध पर बने इस खूबसूरत टापू का क्या नाम है ?

  • A. जूनागढ़
  • B. कयारीवन द्वीप
  • C. अभिमन्यु द्वीप
  • D. हनुवंतिया

यह खूबसूरत टापू मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में इंद्रा सागर बांध पर बना हुआ है। इस टापू को एक उपनाम से भी जाना जाता है “म.प्र. का स्विट्जरलैंड” लोग इसे कहते है। लेकिन इसका वास्तविक नाम है पर्यटन स्थल हनुवंतिया। वर्तमान में यहाँ पर सरकार द्वारा जल उत्सव शुरू किया गया है, जिसमें देश भर से पर्यटक यहाँ आ रहे है। इंद्रा सागर बांध के पास यह जल उत्सव फरवरी 2023 तक चलेगा।

इस टापू पर नर्मदा की लहरों पर विभिन्न जल क्रीड़ा गतिविधियाँ होती हैं। इसके साथ ही, पर्यटक वन भ्रमण, पैराग्लाइडिंग और रात भर ठहरने के लिए भी जा सकते हैं। साथ ही यहां टेंट सिटी बनाने के लिए नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां 105 कॉटेज आरक्षित किए गए हैं।

साल 2023 का जश्न मानाने के लिए हनुवंतिया टापू पर हजारों लोग आ रहे हैं। पर्यटकों के लिए, सरकार ने हवाई गुब्बारों और आग शिविरों के साथ संगीत और नृत्य कार्यक्रमों की योजना बनाई है, जबकि बच्चों के लिए झूले, ट्रेन, घुड़सवारी और ऊंट की सवारी जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ हैं।

नर्मदा नदी यहाँ समुद्र की तरह बहती है। यह द्वीप अपने अच्छे परिवेश के कारण पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। गोवा जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों की जगह लोग हनुवंतिया की शांति पसंद करते हैं। इस बार क्रिसमस पर सबसे ज्यादा सैलानी आए।

2 thoughts on “#MPQuiz- खंडवा जिले में बने इस खूबसूरत टापू का नाम क्या है”

Leave a Comment